(* आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उत्तराखंड के निर्देश पर आयोजित हुयी कार्यशाला।
** कार्यप्रणाली शत-प्रतिशत डिजिटल करने पर जोर दिया।)


अल्मोड़ा/राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा में आज ABDM और NHCX को लेकर संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।यह कार्यशाला राज्य मिशन निदेशक, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, उत्तराखंड रीना जोशी के निर्देशानुसार आयोजित की गई। यह कार्यशाला प्राचार्य डॉ. जी.एस. तित्याल की अध्यक्षता में हुई।जनपद अल्मोड़ा से राजकीय मॉडल फैसिलिटी, अल्मोड़ा (राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा) है। इस सम्बन्ध में भी कार्यशाला में जानकारी दी गई।कार्यशाला में ABDM उत्तराखण्ड की टीम से प्रज्ञा पालीवाल, अमृत पोखरियाल और अमन सिंह मौजूद रहे। ए0 बी0 डी 0एम 0 की प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने ABDM और NHCX के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस कार्यशाला में एम.एस. डॉ. डी.सी. पुनेरा, डॉ. अनिल पांडे, डॉ. दीपक जोशी सहित अन्य चिकित्सक, नर्सेज और स्टाफ उपस्थित रहे।कार्यशाला में NMC द्वारा मेडिकल कॉलेज में ABDM Implementation के सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देशों के बारे में भी जानकारी दी गई।कार्यशाला के माध्यम से निर्देश दिये गये शत-प्रतिशत HPR पंजीकरण जल्द पूरा करें,OPD में Scan and Share का उपयोग करें,Health Records को डिजिटल बनाएं और ABHA से लिंक करें,NHCX के माध्यम से क्लेम प्रक्रिया को अपनाएंकार्यशाला का उद्देश्य अस्पताल की सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और आसान बनाना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad