( राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवा निवृत्त गुरमीत सिंह ने अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की, इस मौके पर गोल्डी ने राज्यपाल का पैसिंल स्कैच फोटो , व चांदी के सिक्के में स्कैच फोटो प्रदान किया। खुश हो कर राज्यपाल ने प्रोत्साहित कर बंद लिफाफा भेंट में दिया )
उत्तराखंड केवरिष्ठ व्यापारी नेता एवं समाजसेवी हल्द्वानी निवासी डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के प्रथम दीक्षांत समारोह में 3 गोल्ड मेडल/ स्वर्ण पदक प्रायोजित किए हैं, पहला स्वर्ण पदक उन्होंने अपने माता-पिता स्वर्गीय श्रीमती शीला देवी धर्मपत्नी लाला ओम प्रकाश अग्रवाल की स्मृति में एलएलबी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली अल्मोड़ा कैंपस की हिमानी बिष्ट को महामहिम गवर्नर श्री गुरमीत सिंह जी के कर कमलो से प्रदान किया गया, दूसरा स्वर्ण पदक डॉ प्रमोद गोल्डी के दादी एवं बाबा स्वर्गीय श्रीमती भगवती देवी धर्मपत्नी लाला नंदकिशोर अग्रवाल की स्मृति में वर्ष 2022 से 2025 के अंतर्गत बीकॉम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करता कुमारी नेहा गोवारी पिथौरागढ़ कैंपस को राज्यपाल के द्वारा प्रदान किया गया ,इसके साथ ही तीसरा स्वर्ण पदक डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी एवं उनकी धर्मपत्नी अनीता अग्रवाल की ओर से पिथौरागढ़ कैंपस की कृतिका कांडपाल को बीएससी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर प्रदान किया गया. डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी इससे पूर्व पिछले कई वर्षों से लगातार उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 3 गोल्ड मेडल तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय में दो गोल्ड मेडल प्रायोजित करते आ रहे हैं. डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि उनकी स्वर्गीय दादी श्रीमती भगवती देवी का मायका लाला बाजार स्थित लाला कन्हैया लाल नंदलाल बाल मिठाई वालों के परिवार में है. डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि सोबनसिंह जीना अल्मोड़ा विश्वविद्यालय में हुए प्रथम दीक्षांत समारोह में 18 जून 2026 को यह तीन स्वर्ण पदक विधि संकाय के प्रोफेसर डॉक्टर धर्म प्रकाश यादव एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट जी के प्रोत्साहन से उन्होंने वर्ष प्रतिवर्ष के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रायोजित किए हैं ,आगामी दीक्षांत समारोह में भी यह परंपरा निरंतर जारी रहेगी। दीक्षांत समारोह के मौके परडॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी द्वारा महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह का पेंसिल से बनाया गया उनका स्क्रैच फोटो एवं चांदी के सिक्के पर बनाया गया उनका रंगीन फोटो उनको भेंट किया जिस पर राज्यपाल गवर्नर साहब ने खुश होकर नगद पुरस्कार का लिफाफा डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी की धर्मपत्नी अनीता अग्रवाल को भेंट किया।
















