गरमपानी।अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरमपानी के समीप शिप्रा नदी में नहा रहे कुछ लोगों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। मामला उस समय सामने आया जब खैरना-गरमपानी व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जलाल ने कुछ लोगों को नदी में नहाते देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को नदी में नहाने से रोका और नियम उल्लंघन पर ₹500 का चालान किया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जलाल ने बताया कि हाल ही में बेतालघाट क्षेत्र में एक 17 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से बेहद दुखद मौत हो गई थी। इस तरह के हादसों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भी सख्त निर्देश जारी किए हैं कि नदियों में उतरने, नहाने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नीरज जलाल ने आम जनता और पर्यटकों से भावुक अपील करते हुए कहा कि जान का जोखिम उठाकर नदी में न उतरें और पवित्र शिप्रा नदी में कचरा या गंदगी न फैलाएं। उन्होंने सभी से सुरक्षा नियमों का पालन करने और नदियों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad