नजर से बचने के लिए लोग अपनी गाड़ियों पर नींबू-मिर्च लगाते हैं…लेकिन हल्द्वानी में एक कार चालक को ऐसा करना भारी पड़ गया। चालक ने अपनी कार की आगे लगी फैंसी प्लेट पर नींबू-मिर्च इस तरह लगा रखी थी कि गाड़ी का नंबर साफ दिखाई नहीं दे रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर पड़ी तो सीधे 10,500 रुपये का चालान कर दिया गया।

नैनीताल जिले में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर यातायात पुलिस और थाना पुलिस की टीमें अलग-अलग इलाकों में वाहनों की जांच कर रही हैं।अभियान के दौरान पुलिस को एक मोटरसाइकिल भी मिली…जिस पर पीछे की तरफ नंबर प्लेट नहीं थी। वाहन चालक ने पहचान छिपाने के लिए प्लेट ही हटा रखी थी। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर बाइक को सीज कर दिया।वहीं दूसरी तरफ कार चालक का अलग ही मामला सामने आया। उसने आगे की फैंसी प्लेट पर नींबू-मिर्च लगा रखी थी…जिससे रजिस्ट्रेशन नंबर पढ़ना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने इस पर 10,500 रुपये का जुर्माना लगाया।चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 244 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। इनसे 53,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि वाहनों की पहचान छिपाने और नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad