( राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखंड के निर्देश पर स्कूलों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए)
अल्मोड़ा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव सिनियर सिविल जज अनामिका सिंह ने जिला जज / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में राजकीय इंटर कालेज मेर गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जहां न्याय मजबूत होता है वहां समाज मजबूत होता है की थीम पर MEGA DRIVE for implementation of NALSA Schemes at the Grassroot level (phase-I) (part-II)के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर मेगा ड्राइव का शुभारंभ किया गया।
जागरूकता शिविर में समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, व श्रम विभाग द्वारा उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बाल विवाहविषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।नालसा डॉन पखवाड़ा जागरूकता अभियान के तहत-* NALSA DAWN-ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया) योजना 2025 ,नशामुक्त समाज,नशे की रोकथाम,युवा जागरूकता,नशे के,नशा मुक्ति एवं पुनर्वास,कानूनी सहायता जन-जागरूकता,स्वस्थ समाज का निर्माण आदि की जानकारी प्रदान की गई। विश्व सहिष्णुता दिवस के मौके पर अनामिका सिंह ने कहा यह दिन मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रेम, शांति, भाईचारा, समानता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है हमें सभी धर्मों, जातियों, भाषाओं, संस्कृतियों और विचारों का सम्मान करना चाहिए आदि की जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में श्री त्रिलोक सिंह रावत , ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा, श्री हेम चंद्र पाण्डेय, पूर्व ग्राम प्रधान, श्री चंदन सिंह मेर, पूर्व क्षेत्र पंचायत व श्री संदीप टम्टा, प्रधानाचार्य , अधिकार मित्र आदि उपस्थित रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad