(*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजू नाथ टी सी ने टीम को दो हजार रुपए इनाम घोषित किया।
*नैनीताल की एसओजी एवं कोतवाली हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने लगभग 64.80 लाख रुपये कीमत की 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।
*** देवभूमि उत्तराखंड के प्रवेश द्वार नैनीताल जनपद में नशे के कारोबार को कोई जगह नहीं। पुलिस कप्तान नैनीताल)
अल्मोड़ा/ नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजू नाथ टी के नेतृत्व में नैनीताल जनपद को नशे के कारोबार में शामिल लोगों की धडंपकड़ में बहुत बड़ी सफलता मिली है। चौसठ लाख रुपए कीमत की स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफतार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने पुलिस टीम को दो हजार रुपए इनाम की घोषणा की है।डाॅ0 जगदीश चन्द्र, एसपी नैनीताल, हरबन्स सिंह पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्माके पर्यवेक्षण तथा विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, मोहन सिंह सौन प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान में दिनांक 16.11.2026 को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान मण्डी क्षेत्र में स्थित पी0डब्लू0डी0 गेट के पास में 01 अभियुक्त को कुल 216 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआऱ-392/26, धारा-8/21 NDPS Act पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तः सतीश कुमार पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम गालिबपुर, थाना-डिवाई, जिला बुलन्दशहर, उ0प्र0, (उम्र-30 वर्ष ) बताया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह हल्द्वानी बडी मंडी में सब्जी का काम करता है। पैसा कमाने के लालच में वह अपने गांव के किसी व्यक्ति के कहने पर बुलन्दशहर से स्मैक खरीदकर लाया था। अभियुक्त हिमांचल प्रदेश से एन0डी0पी0एस0 के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है। जिसका पूर्ण विवरण नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा ज्ञात किया जा रहा है।




























