गरमपानी। खैरना स्थित गुफा महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा का भंडारे के साथ पारयण हो गया है। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धर्माचार्य भानू पांडे, राजेंद्र त्रिपाठी, दीप पांडे, कमल पांडे ने यजमान भुवन पिनारी, देवेश कांडपाल, दीप पांडे, भास्कर पांडे ने मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। इसके बाद महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। आसपास के मझेड़ा, खैरना, गरमपानी, बारगल छड़ा पोखरी भुजान से भक्तों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कथा व्यास आचार्य चंद्रशेखर अधिकारी ने कथा पाठ किया।

इस मौके पर अंकित साह, त्रिभुवन पाठक, प्रताप गौणी, अजय, मदन मोहन कैड़ा, गजेंद्र नेगी, बचे सिंह, सुरेश तिवारी, भूपाल सिंह, चंदन गौणी, संतोष व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad