कांग्रेस द्वारा ” परिवर्तन संकल्प यात्रा” अभियान पर अलमोडा़ जनपद के दन्या क्षेत्र में भाजपा सरकार पर गरजे, करन महरा महिलाओं की शिरकत से गदगद हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल।


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा की डबल इंजन सरकार हर मामले में फेल हो चुकी है। जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, यातायात, पेपर लीक सरीखी तमाम समस्याओं से आम आदमी परेशान है वहीं मंदिरों में हो रही आए दिन चोरी भाजपा की करनी और कथनी को उजागर कर रही है। बीते साढ़े चार सालों में प्रदेश में एक भी कार्य नहीं हुआ है जिसे सरकार की उपलब्धि माना जाय।

प्रदेश के समग्र विकास और जन जन की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने का संकल्प लेने की अपील लोगों से की। कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं से अंकिता भंडारी सहित अनेक बालिकाओं के शोषण का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सीबीआई जांच की झुनझुना थमा कर चुप बैठी है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि दस साल पूर्व उनके प्रयासों से गुरड़ाबांज में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा शिल्प उन्नयन केंद्र की स्थापना के लिए धनराशि मंजूर हुई थी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासन काल में पांच करोड़ रूपए खर्च होने के बाद बीते दस सालों में संस्थान बन नहीं पाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में एक भी बड़ी योजना का शासनादेश बीते साढ़े चार सालों मेंं नहीं हुआ है।

उन्होंने सरकार पर बदले की भावना से कार्य करने और संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप भी लगाया। सैकड़ों की संख्या में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू, ब्लाक प्रमुख लीला बिष्ट, पूर्व प्रमुख महेंद्र मेर, पीतांबर पांडे, न्याय पंचायतों और ब्लाकों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। अनेक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. भाजपा सरकार के खिलाफ सैकडों कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकालते हुए चंदा चोरो गद्दी छोड़ो, भाजपा हाय हाय, अंकिता के हत्यारो शर्म करो आदि नारे लगाते हुए विरोध प्रकट किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad