देहरादून : देहरादून की सड़क पर लड़कियों की आपसी लड़ाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों लड़कियां बहस में उलझी हुई हैं। दोनों में काफी देर तक मारपीट हुई।बहस के साथ दोनों एक दूसरे पर लात-घूंसे मारने में भी पीछे नहीं हटी।
म्हारी छोरियां छोरो से कम है के
देहरादून के रायपुर में दो सहेलियाँ एक लड़के को लेकर आपस में भिड़ गईं। दोनो आपस में गाली-गलौज पर उतर आई। इसी बीच किसी ने उनका वीडियो बना लिया।#dehradun#viralvideopic.twitter.com/mRuOtWGdrO
इस दौरान जो लोग उन्हें देखकर रुके तो लड़कियां उनपर भी बरस पड़ी। कुछ लोगों ने इस दौरान लड़कियों की इस फाइट का वीडियो बना दिया। लड़कियों को इस तरह सड़क पर मारपीट करता देख आसपास के लोग भी हैरान हुए। कुछ ने बस मुंह से कहकर रोकने की कोशिश भी की, लेकिन फिर चलते बने। वहीं कुछ लोग खड़े होकर दोनों की इस फाइट को देखते रहे।