हल्द्वानी के ग्राम हिम्मतपुर तल्ला निवासी हिमानी पलड़िया ने नीट-2026 परीक्षा में 570 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 23,111 हासिल करते हुए शानदार सफलता अर्जित की है। हिमानी, संतोष पलड़िया और इंटर कॉलेज बरहेनी के शिक्षक लीलाधर पलड़िया की पुत्री हैं। उनकी बड़ी बहन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि छोटा भाई अध्ययनरत है।
हिमानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।हिमानी का सपना एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।