( उपपा में शोक की लहर , अपूर्णीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की)
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हेम पांडे (65) का सोमवार की रात को उनके गांव पाटिया में निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी, प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी और तमाम पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।
उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि हेम पांडे पार्टी के गठन से ही पार्टी में शामिल रहे। एक संघर्षशील, प्रतिबद्ध, वैचारिक साथी के रूप में पार्टी के सभी आंदोलनों में उनकी मौजूदगी हमेशा बनी रही। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए गए नैनीसार, डांडा कांडा व तमाम जन आंदोलनों में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रही। हेम पांडे जीवनभर अविवाहित रहे। उनके दो अन्य भाइयों की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।
हेम पांडे का अंतिम संस्कार आज कोसी के पास राम मंदिर के किनारे उनके लघु भ्राता हरीश पांडे द्वारा मुखाग्नि देकर किया गया। इस मौके पर उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी, केंद्रीय महासचिव एड नारायण राम, पत्रकार हर्षवर्धन पांडे, डी के कांडपाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

















