​हल्द्वानी: हाल ही में घोषित हुए UGC-NET दिसंबर 2025 के परिणामों में संचालिका दास ने अपनी मेहनत और अटूट लगन से बड़ी सफलता हासिल की है। संचालिका ने इंग्लिश विषय में 98.31 पर्सेंटाइल का उच्च स्कोर प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए पात्रता हासिल कर ली है।

​राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जारी स्कोरकार्ड के अनुसार, उन्होंने कुल 300 अंकों में से 166 अंक प्राप्त किए। संचालिका की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता सुमित कुमार दास और माता बबिता दास ने उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है। अब संचालिका उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शोध (Research) और अध्यापन के जरिए अपना भविष्य संवारेंगी। यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad