प्रोफेसर वी डी एस नेगी विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी १७व १८ फरवरी को इतिहास विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा में दो दिवसीय हिमालियन लोक संस्कृति के विभिन्न आयामों पर अंतराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है, इस आयोजन के संरक्षक मंडल‌ में भगत सिंह कोश्यारी पूर्व मुख्यमंत्री, धन सिंह रावत शिक्षा मंत्री, प्रोफेसर एस पी एस बिष्ट कुल‌पति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अलमोडा़ है।

साथ ही एक आयोजन कमेटी का गठन भी किया गया है। इस सेमिनार में हिमालियन लोक संस्कृति के विभिन्न आयामों पर शोध पत्र का वाचन व‌‌ प्रकाशन किया जायेगा सेमिनार में प्रतिभाग करने‌ हेतु ३१ जनवरी तक फैकेल्टी पंजीकरण शुल्क १२०० रूपये, स्कालर पंजीकरण शुल्क ८०० रूपये, तद् उपरांत फैकेल्टी पंजीकरण शुल्क १५०० रुपये, स्कालर पंजीकरण शुल्क १००० रुपये रखा गया है। विस्तृत जानकारी फोल्डर में दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad