_( वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने कंधे पर स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं⭐)

 नैनीताल जनपद में तैनात उप निरीक्षक ना0पु0 श्री प्रवीण कुमार एवं श्री मोहम्मद यूनुस के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने परनैनीताल पुलिस द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा पदोन्नत उपनिरीक्षकों के कंधों पर स्टार अलंकृत किए गए। दोनों उपनिरीक्षको  ने पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद पर नियुक्ति लेकर अपनी लंबी सेवा देने के उपरांत उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नत प्राप्त हुई है, जिसके फलस्वरूप एसएसपी नैनीताल एवं समस्त पुलिस परिवार द्वारा उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए अग्रिम दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गई।पीपिंग सेरेमनी के दौरान रेवाधर मठपाल एसपी संचार जनपद नैनीताल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल हरकेश सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मीमौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS Ad