आज अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड एवं सहकारिता बिभाग द्वारा अपनी नई समिति आरतोला मे खोली जिसका विधिवत उदघाटन डी सी बी अध्यक्ष अल्मोड़ा ललित मोहन लटवाल उपनिबंधक हरीश चंद्र खंडूरी, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक मनोहर सिंह भंडारी समिति के पूर्व अध्यक्ष गिरीश भट्ट, ने किया जिला कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने बताया कि वर्तमान सरकार सहकारिता के क्षेत्र मे आम जनमानस को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काफी प्रयास रत है जिसमे जीरो परसेंट ऋण वितरण, मुख्य्मंत्री मंत्री घस्यारी कल्याण योजना, होम स्टे, पॉली हाउस, मुर्गी पालन, माधव सिंह भंडारी सामूहिक खेती मिलेट मिशन योजना अंतर्गत समर्थन मूल्य मडुवा व अन्य खरीफ फसलों की खरीद सहित कई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है इस मौके पर बाढ़ेछीना बैंक के मैनेजर पवन बिष्ट सहायक बिकास अधिकारी बिनीत सागर सदस्य हरीश नेगी, देबीदत्त पाण्डेय, जीवन सिंह, भानु तिलारा एव समिति के सचिव दीप चंद्र, हेमंत सिंह,गोधन सिंह,रेखा जोशी,तारा जोशी,राजेश कुमार, चन्द्र कान्त उप्रेती, व धन सिंह उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad