धानाचुली (धारी): बीआरसी सभागार धानाचुली में 22 अक्टूबर 2026 को ब्लॉक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में धारी विकासखंड के सभी 10 इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी संसदीय एवं संवाद कुशलता का शानदार प्रदर्शन किया।
कड़े मुकाबले के बाद रा.इ.का. कसियालेख ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रा.इ.का. पुटगांव द्वितीय तथा रा.इ.का. पदमपुरी तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री शुभम वर्मा ने विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही अन्य सभी प्रतिभागी छात्रों को भी सांत्वना प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्रीमती दीपा रैक्वाल, श्रीमती पूजा, हीरा देवी, ललित मोहन सिंह, निपुण लोशाली तथा असमा परवीन सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






















