,
देव भूमि उत्तराखंड में नशे कारोबारियों के कोई जगह नहीं। अल्मोड़ा पुलिस की नजर से बच नहीं पायेंगे नशे के कारोबारी, सब जा रहे हैं सलाखों के भीतर । देवेन्द्र पींचा)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा का नशे के विरुद्ध कड़क एक्शन,नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ प्रहार किया जा रहा है। देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा का कहना है
देव भूमि उत्तराखंड में नशे कारोबारियों के कोई जगह नहीं है। अल्मोड़ा पुलिस की नजर से बच नहीं पायेंगे नशे के कारोबारी, अलमोडा़ पुलिस की पैनी नजर है धीरे-धीरे सब जा रहे हैं सलाखों के भीतर । स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा भरकर ले जा रहे 05 तस्करों को SOG व सल्ट पुलिस ने धर दबोचा,लगभग 11 लाख का 44.930 KG गांजा बरामद कर लिया है।पुलिस से बचने के लिये बोल रहे थे तेजपत्ता है निकला गांजापुलिस टीम को 5 हजार रुपये के इनाम से किया पुरस्कृत किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने।
देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी एसओजी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी व थानाध्यक्ष सल्ट श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व मेंदिनांक-15.01.2026 को एसओजी व सल्ट पुलिस टीम द्वारा कटपतिया तिराहे के पास चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर UK07-AX-8384 में सवार 05 युवकों के कब्जे से कुल 44.930 Kg गांजा बरामद किया गया। 05 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-05/26 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। कार को सीज किया गया।अभियुक्तगण गांजा मंगरु से काशीपुर की ओर ले जा रहे थे।
पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों अंगद सिंह उम्र- 22 वर्ष पुत्र सतनाम सिंह निवासी कचनाल गाजी निकट उजाला अस्पताल काशीपुर ऊधमसिंहनगर अमन जाटव उम्र- 19 वर्ष पुत्र मानक चन्द्र निवासी आदर्श नगर अम्बेटर पार्क थाना कुण्डा जिला ऊधमसिंहनगर अजीत सिंह उर्फ अज्जू उम्र- 21 वर्ष पुत्र परमजीत सिंह निवासी कचनाल गाजी पहाड़ी नियर उजाला अस्पताल काशीपुर ऊधमसिंहनगर अजय सिंह उर्फ अज्जी उम्र- 24 वर्ष पुत्र मान सिंह निवासी वार्ड नं0- 01 रम्पुरा शांतिनगर कॉलोनी मानपुर ऊधमसिंहनगर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उम्र- 20 वर्ष पुत्र जसवीर सिंह निवासी रम्पुरा लाइन पार सरकारी स्कूल के पास काशीपुर ऊधमसिंहनगर से 44.930 Kg गांजाकीमत- 11, 23, 350 रुपये। बरामद किया है।एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 5 हजार रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।पुलिस टीम में- थानाध्यक्ष सल्ट उ0नि0 कश्मीर सिंह
अपर उ0नि0 लोमेश कुमार, थाना सल्ट. हेड कानि0 आरिफ हुसैन, थाना सल्ट. हेड कानि0 श्री अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा हेड कानि0 संजू कुमार, थाना सल्टकानि0 राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने कहा सल्ट क्षेत्र में गांजा तस्करी पर पुलिस की पैनी नजर है, नशे के कारोबारी जनपद में पनपने नहीं पायेंगे, धीरे धीरे सब सलाखों के भीतर भेजे जा रहे हैं, जनवरी माह में ही ढेड़ कुंटल से अधिक का अनुमानित गांजा बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी के नशामुक्त उत्तराखंड के संकल्प पर पुलिस जीरो टॉलरेंस पर सख्त कार्रवाई कर रही है।

















