(पड़ोलिया में किया पिरूल आधारित बायोमास प्लांट का शुभारंभ इस उद्योग से जंगल की आग को रोकने और रोजगार में मदद मिलेगी)

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के पड़ोलिया में पिरूल (वन उपज घास)आधारित बायोमास प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस उद्योग के लगने से आसपास क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जो महिलाएं पिरुल घास एकत्रित करके उद्योगों को बेचेंगी, उनके हित सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पहले ही नीति बना चुकी है ।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इससे न सिर्फ जंगलों की आग रोकने में मदद मिलेगी, साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्र में उद्योगों को ऊर्जा के नए विकल्प उपलब्ध होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad