रामनागर। हिंदू देवी देवताओं के अपमान पर गुस्साए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली में दी गई तहरीर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है । अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों द्वारा बाकायदा संगठन बनाकर अपने फेसबुक अकाउंट और फेसबुक पेज से हिंदू देवी देवताओं का गलत चित्रण किया जा रहा है । यहां तक की सनातन धर्म की आस्था के प्रतीक विभिन्न देवी-देवताओं को लेकर अत्यंत असभ्य शब्दावली प्रयोग की जा रही है।

हिंदू वादियों ने कहा, अराजक तत्वों के इस कृत्य से सामाजिक परिदृश्य में जहर घुल रहा है ।जिसकी प्रतिक्रिया अत्यंत खतरनाक हो सकती है । कोतवाली में गुस्साए हिंदूवादी संगठनों ने कार्रवाई ना होने पर आंदोलन का ऐलान कर डाला । इस दौरान सूरज चौधरी, फूल कुमार ,नवीन जोशी ,हिरदेश शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad