( संगठन की मजबूती, नीट परीक्षा पर चर्चा हुई, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को नहीं सहा जायेगा।)

जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा देश में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि NEET परीक्षा में बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक और अनियमितताओं के मामलों ने देश के करोड़ों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का विश्वास कमजोर किया है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में विफल रही है, जिसके कारण विद्यार्थियों में निराशा और आक्रोश का माहौल है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है और आगे भी युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। NEET सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त बनाना सरकार की जिम्मेदारी है।बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। प्रत्येक ब्लॉक, न्याय पंचायत एवं बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच जाने का निर्णय लिया गया।बैठक में आगामी राजनीतिक एवं जनहित कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे कांग्रेस पार्टीकी नीतियोंएवंजनहितकारी विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाय।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। बैठक में कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गोविन्द सिंह कुंजवाल (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मनोज तिवारी (माननीय विधायक पीताम्बर पाण्डेय (पूर्व जिलाध्यक्ष,गोपाल सिंह चौहान (PCC सदस्य)प्रताप राम (उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी चन्दन सिंह बिष्ट (उपाध्यक्ष)
रमेश सिंह भैंसोड़ा (जिला सचिव)विनोद वैष्णव (जिला उपाध्यक्ष)तारा चन्द्र साह (उपाध्यक्ष)आनन्द सिंह बिष्ट (जिला उपाध्यक्ष,संजय दुर्गापाल बलवन्त टम्टा (जिला संगठन सचिवराधा देवी (अध्यक्ष),आनन्द बिष्ट (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हवालबाग), नवीन चन्द्र कोहली (जिला महासचिव का. कं. अल्मोड़ा),दीवान राम (जिला सचिव)
. सतीश पन्त (प्रभारी सोशल मीडिया धौलादेवी)भगवत सिंह (जिला संगठन सचिव किशन सिंह रावत (जिला संगठन सचिव,नरेन्द्र बनोला (जिला सचिव, श्रीमती गीता मेहरा (जिला महासचिव,किरन आर्या (प्रदेश महासचिव हेम चंद्र तिवारी ( पार्षद नगर निगम अल्मोड़ा, एडवोकेट वैभव पाण्डे (पार्षद) हिमांशु मेहता (एडवोकेट),गुंजन सिंह चन्याल (पार्षद)पूरन चन्द्र पाण्डे (जिला सचिव)दीवान सिंह सतवाल (जिला महासचिवरमेश सिंह बिष्ट (जिला सहसचिव)मनोज रावत (ब्लॉक अध्यक्ष)बी. के. पाण्डे (जिला उपाध्यक्ष)रमेश सिंह बिष्ट (जिला संगठन सचिव) किशोर नयाल (सोमेश्वर)तारा चन्द्र जोशी अध्यक्ष (महानगर)पूरन सिंह बिष्ट (उपाध्यक्ष)
नारायण दत्त पाण्डे,राजेन्द्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad