भवाली: नैनीताल जिले के खूपी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे चार पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad