​भवाली । नैनीताल जनपद के भवाली क्षेत्र में आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से पांच की मौत हो गई। यह दुर्घटना सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास दोपहर करीब 2:15 बजे हुई।

​जानकारी के मुताबिक, महिंद्रा कार (वाहन संख्या: यूपी 32 क्यूयू 1874) अचानक अपना नियंत्रण खो बैठी और सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

​घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और एसएसबी (SSB) की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया। मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस मृतकों की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad