​गरमपानी: अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमड़िया और लोहाली के बीच एक तेज रफ्तार कार और स्कूटी में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

​स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत रेस्क्यू किया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गरमपानी ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

​हादसे के बाद राजमार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad