गरमपानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भव्य जीत के बाद क्षेत्र के व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष नीरज जलाल, बसन्त गिरी और रक्षित साह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों को मिष्ठान खिलाकर जीत की खुशी साझा की।

​इस अवसर पर महामंत्री भगवान सिंह गौणी, कोषाध्यक्ष दिनेश चन्द्र पलड़िया, संगठन मंत्री मनोहर सिंह बिष्ट और सचिव प्रहलाद सिंह खत्री ने व्यापारियों से सीधा संवाद किया। जनसंपर्क के दौरान व्यापारियों ने स्थानीय बाजार की विभिन्न समस्याओं और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को प्रमुखता से उठाया।

​अध्यक्ष नीरज जलाल ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मंडल उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापार मंडल का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करना है और जल्द ही चिह्नित समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। पदाधिकारियों ने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग की उन्नति ही उनकी प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS Ad