गरमपानी। क्षेत्र में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में हो रही अनियमितताओं को लेकर गरमपानी व्यापार मंडल ने गहरा रोष व्यक्त किया है। बुधवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जलाल एवं व्यापारियों द्वारा उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और एक ज्ञापन सौंपा।होटल व्यापारियों ने एसडीएम को बताया कि गैस सिलेंडर की गाड़ी क्षेत्र में वितरण के दौरान पक्षपात कर रही है।

व्यापारियों का आरोप है कि गैस वितरण वाहन के कर्मचारी चुनिंदा लोगों को सिलेंडर दे रहे हैं, जबकि कई जरूरतमंद व्यापारियों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे होटल और ढाबा स्वामियों के सामने संचालन का संकट खड़ा हो गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम महोदय ने तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित विभाग को इस धांधली की त्वरित जांच के आदेश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जलाल, रक्षित साह, प्रहलाद खत्री, मनोहर बिष्ट, बसंत गोस्वामी, भगवान सिंह गौणी, कैलाश, योगेश पांडे और आशीष पांडे सहित कई अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad