अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में शास्त्रीय संगीत के रागों पर आधारित बैठकी होली का आयोजन घर घर में होने लगा है। बैठक होलियो के संरक्षण के लिए अल्मोड़ा होली संगीत ग्रुप की पहल रंग लाने लगी है।

Advertisement

रविवार को ग्रुप के सदस्य दीपक जोशी और संगीता जोशी के आवास पर बैठक होली का आयोजन किया गया। जिसमे अल्मोड़ा सहित देहरादून से आए कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेर कुमाऊनी बैठक होली का गायन कर सतरंगी छटा बिखेरी।रविवार की रात्रि शास्त्रीय रागों पर आधारित बैठकी होली अल्मोड़ा होली संगीत ग्रुप के दीपक जोशी एवम संगीता जोशी के आवास पर की गई।

बैठक होली की शुरुआत संगीता जोशी ने गणेश वंदना से की। इसके बाद रंगकर्मी एवम होली गायक अनिल सनवाल ने राग श्याम कल्याण में बहुत दिनन के रूठे श्याम को में होली में माना लाऊंगी होली गायन किया।

वहीं होली गायक महेश जोशी ने राग काफी में देखे अनोखे खिलाड़ी एवम निर्मल पंत ने राग काफी में साबिर के दरबार होली प्रस्तुत कर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। होली गायक ललित प्रकाश ने राग जंगला काफी में सारी डार गयो मोपे रंग की गागर होली गीत गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

वरिष्ठ होली गायक अमरनाथ भट्ट ने राग बिहाग में सब रंगन से न्यारो कन्हैया ने मोपे एसो चटक रंग डालो और देहरादून से आए वरिष्ठ होली गायक जितेंद्र मिश्रा ने राग देश में हूं बैरागन अपने पिया की गाकर बैठक मैं शमा बांध दिया। वहीं होली गायक दीप जोशी ने राग भैरवी में धरम बिगारो रंग डाल गाकर बैठक होली में दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

तबले पर राजेंद्र नयाल, मोहम्मद अरशद, कमल जोशी, हरिनंदन जोशी ने संगत की। इस दौरान दीपक जोशी, जगत मोहन जोशी, राजेंद्र मनराल, मुकुल पंत, दिनेश पंत, दिव्यांश जोशी, धीरज साह, राजा पांडे, योगेश योगी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Ad