भवाली। टैक्सी यूनियन ने शोषण करने पर जल्द वाहनों का संचालन बन्द करने का निर्णय लिया है। यूनियन उपाध्यक्ष संजय लोहनी ने बताया कि नैनीताल में वहानों को लगातार समस्या बढ़ रही है। जिले के सभी टैक्सी वाहनो का पार्किंग व टोल शुल्क पूर्व की तरह किया जाए। टैक्सी वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की जाए। प्रशासन के द्वारा स्थान चिन्हित किये जायें। अगर प्रशासन द्वारा शोषण करना बंद नही किया गया तो पूरी तरह टैक्सी वाहनो का संचालन बन कर दिया जाएगा। इसके अलावा शटल सेवा सरकारी वाहन स्कूल वाहन सभी संचालन बन्द कर देंगे। उन्होंने कहा जल्द टैक्सी यूनियन द्वारा बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad