( नशा नहीं रोजगार दो की 42वीं वर्षगांठ पर ,नरोत्तम तिवारी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में 111बच्चों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा का परिचय दिया)

बाल साहित्यकार उदय किरौला “उद्दा

बसभीड़ा (चौखुटिया)। ‘नशा नहीं रोजगार दो’ आंदोलन की 42 वीं वर्षगांठ पर बसभीड़ा में बालप्रहरी तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति के बैनर तले आयोजित “नरोत्तम तिवारी स्मृति बाल लेखन कार्यशाला” बाल साहित्यकार उदय किरौला के निर्देशन में सफलता पूर्वक समाप्त हुती।समापन अवसर पर 111 बच्चों द्वारा तैयार हस्तलिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने बालप्रहरी, बाल वाणी, मुस्कान, नव प्रभात, बाल स्वर, बालवाटिका आदि नामों से तैयार 16 पृष्ठों की हस्तलिखित पुस्तक कार्यशाला में तैयार की।
बाल कवि सम्मेलन की अध्यक्षता लोकेश कुमार कक्षा 7 तथा संचालन ईशा रावत कक्षा 8,मुख्य अतिथि लविन पांडे कक्षा 6 के छात्र,विशिष्ट अतिथि शिवांश कंडारी कक्षा 6 ने की। बाल कवि सम्मेलन मे सुमित कुमार, हर्षित तिवारी, अखिलेश, जयंत, मानसी, नंदिका, दिव्या, कृष्णा रौतेला, उत्कर्ष, निशिका, ममता, जीतेन्द्र,नैतिक, सिद्दार्थ, लोकेश मेहरा, लविन ने फूल, बादल, स्वच्छता अभियान, भोजन की बर्बादी, पानी बचाओ आदि विषयों पर अपनी स्वरचित कविताएं प्रस्तुत की। बच्चों ने उदय किरौला द्वारा निर्देशित नुक्कड नाटक ‘मोबाइल टन टना टन टन’ द्वारा मोबाइल संस्कृति पर लोगों को सोचने के लिए कहा। शिक्षिका दीपा तिवारी के निर्देशन में बच्चों ने ‘कुदरत का विज्ञान’ नुक्कड नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों के दो समूहों ने ‘ज्ञान का दीया जलाने’ तथा ‘मैं तुमको विश्वास दूं’ समूह गीत प्रस्तुत किया।
समापन समारोह के प्रारंभ में अतिथियों ने सभी प्रतिभागी 111 बच्चों को बैज लगाकर सम्मानित किया। बच्चों ने ओरेगैमी के तहत अखबार से बने मुकुट अतिथियों को पहनाए। अतिथियों ने बच्चों की हस्तलिखित पुस्तकों का लोकार्पण भी किया। समूचे समारोह का संचालन कक्षा 6 की छात्रा लक्षिता ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अनिल चौधरी, 2024 पवन पांडे, प्रेरणा शर्मा, नीरज पंत जी ने बच्चों की रचनात्मकता को देखते हुए कहा कि बच्चों में प्रतिभा होती है उन्हें समय-समय पर अवसर दिए जाने की जरूरत है। वक्ताओं ने नरोत्तम तिवारी के सामाजिक योगदान की चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अतिथियों ने प्रारंभ में स्व. नरोत्तम तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण किया। समारोह को प्रधानाचार्य कमल पांडे, प्रबंधक किरन कुमार पांडे, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी,विनीता पांडे, दीपा तिवारी,पानी बोओ अभियान के तहत राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहन कांडपाल आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर ममता, पूजा, किरन, भारती, पी. सी. जोशी, आदि उपस्थित थे। कार्यशाला में नवप्रभात पब्लिक स्कूल के शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही।अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।
4 दिवसीय कार्यशाला में राजकीय इंटर कालेज महाकालेश्वर, राजकीय हाईस्कूल महतगांव तथा नव प्रभात पब्लिक स्कूल बसभीड़ा के 111 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक श्री मोहन सिंह किरोला जी द्वारा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad