गरमपानी– भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के गरमपानी के पास बुधवार की सुबह हलद्वानी से गैरसैंण की तरफ जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो कर सड़क के बीचों बीच पलट कर सड़क किनारे खड़े एक वाहन पर जा टकराई। जिसमे चालक प्रमोद पुत्र वीरेंद्र सिंह तथा नीरज सिंह पुत्र उमेद सिंह दोनो निवासी डमकर नगली गैरसैंण गंभीर रूप से घायल हो गए। अनान फानन में आस पास बाजार के लोग मौके पर पहुँच गए।

दोनों घायलों को वाहन से बहार निकाला गया तथा घटना की सूचना खैरना चौकी को दी गयी। दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी पहुचाया गया।घायलों का प्रथामिक उपचार किया गया। चालक प्रमोद को गंभीर चोट के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad