(हल्द्वानी बनभूलपुरा कांड पर जमकर बोले मुख्यमंत्री धामी अल्मोड़ा के हवालबाग क्षेत्र की रैली में, प्रदेश में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हट कर रहेगा)।

‌प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी बनभूलपुरा कांड पर अल्मोडा़ क्षेत्र के हवालबाग में आयोजित जनसभा में जम कर बोले। धामी ने कहा हल्द्वानी बनभूलपुरा कांड के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा,चाहें कितना बड़ा आदमी क्यों हो। एक एक पैसे के नुकसान की वसूली की जायेगी चाहे सरकार हो या जनता का। उत्तराखंड में गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी।‌सरकारी भूमि से हर हालत‌ पर‌ अतिक्रमण हटाया जायेगा। उत्तराखंड में पांच हजार एकड़ भूमि में अतिक्रमण किया गया है, जिसे हर‌ हाल‌ में हटाया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad