(पत्रकारिता को मिलेगी नई रफ्तार, WJI की पहल, कराएगा Artificial Intelligence (A.I) पर विशेष वर्कशॉप)
नई दिल्ली। वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (WJI) के राष्ट्रीय मीडिया परिवार की ऑनलाइन बैठक रविवार, 20 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे वेब कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना, राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना तथा आगामी कार्ययोजना को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाना रहा।
बैठक में विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं अन्य प्रतिनिधियों ने सहभागिता की और राष्ट्रीय संगठन और राज्यों को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर कार्यप्रणाली से अबगत कराते हुए अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने की, राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी के नेतृत्व में संगठन की आगामी दिशा और गतिविधियों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक का संचालन संजय सक्सेना, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।बैठक में देशभर में संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने पर विशेष चर्चा हुई।
प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और पत्रकारों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए अपने सुझाव रखे। साथ ही संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्ययोजना को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने पर भी विचार किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने संगठन के विस्तार की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया का गठन देश के 16 राज्यों में किया जा चुका है, जबकि पांच अन्य राज्यों के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत में संगठन के विस्तार और गठन की प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों में पत्रकारों के हित, विज्ञापन और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों एवं राज्य सरकारों को ज्ञापन दिए गए हैं, जिन पर कार्यवाही जारी है।बैठक में राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी ने संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्ययोजना की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यूनियन की जनरल बॉडी बैठक जल्द आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से प्रत्येक राज्य से एक प्रतिनिधि को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करने का प्रस्ताव भी रखा गया।
उन्होंने बताया कि यूनियन की ओर से पत्रकारों को बदलते मीडिया परिवेश के अनुरूप सक्षम बनाने के लिए डिजिटल मीडिया से संबंधित कई कार्यशालाओं का आयोजन किया जा चुका है, जिनका लाभ देशभर के पत्रकारों को मिला है।इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मीडिया विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित करने की घोषणा की गई। इसमें पत्रकारों को बताया जाएगा कि AI के माध्यम से मीडिया कार्य को किस तरह अधिक प्रभावी, तेज और उपयोगी बनाया जा सकता है तथा उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कर पत्रकारों को किस प्रकार लाभ पहुंचाया जा सकता है।
राष्ट्रीय सलाहकार सुरेंद्र वर्मा ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब , उत्तराखंड और जम्मू में संगठन के विस्तार के प्रयासों की जानकारी दी।
केरल की अजिता जी ने पत्रकारों के हित में बिना भेदभाव लगातार सरकार के समक्ष ज्ञापन देने की बैठक में उदय मन्ना ने पत्रकारिता में AI के बढ़ते उपयोग और उसके सदुपयोग पर जोर दिया। विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव साझा किए।उत्तर प्रदेश के पवन श्रीवास्तव जी ने सदस्यता प्रक्रिया में राज्यों के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। दिल्ली के देवेंद्र पंवार जी ने सदस्यता की अवधि एक वर्ष के बजाय तीन वर्ष या उससे अधिक करने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए हर माह बैठक आयोजित की जाती है।हरियाणा के विकास सुखीजा जी ने भी सदस्यता की अवधि निर्धारित करने तथा सभी पत्रकारों का बीमा कराने का सुझाव रखा।
बात कही, जबकि बिहार के भोला नाथ जी ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी नीति बनाने पर जोर दिया।इस महत्वपूर्ण बैठक में निम्न राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत करने, विस्तार देने और पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष – संजय उपाध्याय , राष्ट्रीय सलाहकार सुरिंदर वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव नरेंदर भंडारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय तोगा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सक्सेना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय मन्ना, राष्ट्रीय उप्पाध्यक्ष विपिन चौहान, राष्ट्रीय सचिव ताबिश कमाल, राष्ट्रीय सचिव विकास सुखीजा, राष्ट्रीय सदस्य अशोक गुप्ता, तकनीकी टीम अविनाश सिंह, तकनीकी टीमतीर्थंकर सरकार, बिहार अध्यक्ष भोला नाथ, बिहार उपाध्यक्ष प्रवीण बागी, चंडीगढ़ अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार, चंडीगढ़ अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार, दिल्ली अध्यक्ष संदीप शर्मा, दिल्ली महासचिव सचिव दवेंद्र पंवार, दिल्ली उपाध्यक्ष इश मालिक, दिल्ली उपाध्यक्ष धर्मेंदर भदोरिया, दिल्ली उप्पाध्यक्ष स्वतन्त्र सिंह, दिल्ली सहकोषाध्यक्ष कृत पाल सिंह , झारखण्ड रूबी द्वारी झा, झारखण्ड अनंत तिवारी, ओड़िसा अध्यक्ष प्रसंता पथल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, उत्तराखंड संजय कुमार अग्रवाल केरल अध्यक्ष शिहिज्यू, महासचिव संतोष कुमारी,अजीत कुमार,महेश, तेलंगाना महासचिव रविकांत,
सचिव, शिवानतरी प्रमोद कुमार, आदि उपस्थित रहे।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि राज्य स्तर के स्थानीय विषयों और राज्य की आगामी कार्ययोजना पर अलग-अलग राज्य स्तरीय बैठकों में चर्चा की जाएगी, जबकि राष्ट्रीय बैठक का फोकस राष्ट्रीय संगठन को मजबूत करने और देशव्यापी गतिविधियों को गति देने पर रहेगा।

















