( नागेन्द्र प्रसाद जोशी गीतों के माध्यम से जनकल्याण हेतु एक विशेष पहचान बना चुके हैं, )

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर अब राजनैतिक दलों का चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। लेकिन अलमोडा़ मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय में रेस्पायटरी विभाग में कार्यरत लोककलाकार नागेन्द्र प्रसाद जोशी कुमाऊंनी वाद्ययंत्र हुड्का के साथ गीत गा शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित कर रहे हैं।

गंगा रे हुन रोलो काम धाम , पैली वोट दी उनु हिट लोक सभा चुनाव छन पैली वोट दी उनु हिट लोकतंत्र को त्यार ठुल पैली वोट दी उनु हिट मतदान हमरो अधिकार पैली वोट दी उनु हिट “वोट हमरो अधिकार येले बणछी सरकार , वोट सब जरूर दिया लोकतंत्र को यो छू त्यार, 19 तारीख उत्तराखण्ड में लोक सभा चुनाव छन, सोची समझी वोट दिया केक बहकावे में आया जन” “गंगा प्यारी 19 अप्रैल जरूर करे मतदान देश का विकास में तू दिए योगदान पैली करे मतदान फिरी घर को काम” लोक सभा चुनाव छन प्यारी गंगा रे , वोट दिन जरूर जाए प्यारी गंगा रे 19 तारीख अप्रैल प्यारी गंगा रे वोट दिन जरूर जाए प्यारी गंगा रे सोची समझी वोट दिये प्यारी गंगा रे के का बहकावे में जन आये प्यारी गंगा रेवह अब तक कई गीतों “नागेन्द्र जोशी द्वारा लोगों को जागरूक कर चुके हैं ।

लोकगायक नागेन्द्र ने इससे पहले भी लोगों को कोविड महामारी, नशा, शिक्षा, टीबी बीमारी जैसे मुदद्दों पर जागरूक किया। नागेंद्र प्रसाद जोशी ने गायन के कार्य में बचपन से ही लगे हुए हैं । वह निरंतर नए गीतों के जरिये लोगों के बीच सक्रिय रहते हुए जन जागरूकता करते रहते हैं । जिसमें उनका सहारा इंटरनेट मीडिया रहता है । जोशी अब तक देश के कई शहरी मंचों पर वह अपने कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad