( मौसम का जायजा लेने के बाद ही घरों से निकलें)
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के खराब मौसम को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की।मौसम का जायजा लेने के बाद ही घरों से निकलें। ताकि बर्फबारी क्षेत्र में दुर्घटना से बचाव किया जा सके।
देखिये अपील
🚨
🚨 मौसम अलर्ट | जनहित में जारी 🚨
🌧️ आज और कल उत्तराखंड के कई जनपदों में तेज़ से भारी बारिश की संभावना है।
🏔️ नैनीताल जनपद के ऊँचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी होने की भी प्रबल आशंका जताई गई है।
⚠️ मौसम को देखते हुए नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है—
🔸 अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों की ओर।
🔸 बर्फीले व फिसलन भरे मार्गों पर वाहन अत्यंत सावधानी से चलाएं।
🔸 भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास न जाएं।
🔸 नदी-नालों, पहाड़ी रास्तों और संकरे मार्गों से दूरी बनाए रखें।
🔸 खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।
🔸 पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने से यथासंभव बचें।
🚨 किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें—
📞 आपातकालीन सेवा : 112
📞 नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम : 9411112979
👮♂️ नैनीताल पुलिस आपके साथ है
🛡️ सुरक्षित रहें | सतर्क रहें | नियमों का पालन करें

















