गुरुड़ाबॉज। आज राजकीय महाविद्यालय, गुरुड़ाबॉज में स्वीप CSVEEP) के तहत महाविद्यालय की चुनावी साक्षरता क्लब’ CELC) द्वारा ‘मतदाता साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं कैम्पस एम्बेसडर डा. दीपाली कनवाल द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदाता हेतु अर्हता, मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन करने हेतु फार्म – 6, वोटर हेल्पलाईन एप के विषय में – जानकारी दी गयी, इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्री जसवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं से बढ़-चढ़ कर मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन करने की अपील की, कार्यक्रम के दौरान नए मतदाता छात्र-छात्राओं को फार्म – 6 वितरित किए गए। महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. राजीव कुमार सक्सेना, , डा. मनोज कुमार भोज, डा० मन्जू चन्द्रा, श्री देवेन्द्र कुमार, श्री हिमांश पंत, रोशनी, ज्योति, नितिका, पंकज, गोपाल, माधुरी, उमा आदि उपस्थित रहें,

ADVERTISEMENTS Ad