खैरना: राजधानी दिल्ली में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में खैरना के उभरते खिलाड़ी गणेश बोहरा ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। ‘खैरना टाइटन्स’ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए, गणेश ने अंडर-17 वर्ग में अविश्वसनीय 250 किलो की डेडलिफ्ट मारकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
पहाड़ की वादियों से निकलकर दिल्ली के मंच पर इस भारी वजन को उठाकर गणेश ने साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। उनकी इस उपलब्धि से पूरे खैरना टाइटन्स टीम में खुशी की लहर है। स्थानीय खेल प्रेमियों और टीम के सदस्यों ने गणेश को भविष्य का चमकता सितारा बताया है।