*श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के कोतवाली/थाना प्रभारियों को स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों सहित विभिन्न संस्थानों में महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु लगातार जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। योगेश चन्द्र उपाध्याय* के नेतृत्व में व0उ0नि0 श्री रमेश बोरा द्वारा शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में जागरुकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को मोबाइल, लैपटॉप एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के सुरक्षित व संतुलित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं से मोबाइल फोन का अनावश्यक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य एवं मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।
उन्हें सलाह दी गई कि मोबाइल का उपयोग केवल आवश्यक एवं शैक्षणिक कार्यों तक ही सीमित रखें तथा सोशल मीडिया और गेम्स में अधिक समय व्यर्थ न करें। साथ ही इंटरनेट का उपयोग केवल शैक्षणिक व सकारात्मक कार्यों के लिए करें तथा किसी भी अंजान लिंक, कॉल या मैसेज से सावधान रहें। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय भी समझाए गए।
इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को बताया गया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना पूर्ण प्रतिबंध है, यह न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि उनकी और अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। सभी लोगों से अपील की गयी कि यातायात नियमों का पालन करें। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कैरियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। उन्हें लक्ष्य निर्धारित करने, अनुशासन में रहने तथा सही दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया।

















