गरमपानी– बेतालघाट ब्लॉक के डोलकोट पंगकटारा खलाड़ मोटर मार्ग तथा अंबेडकर गाँव रीखोली की सड़कें पिछले लम्बे समय से बदहाल पड़ी हुवी थी जिनके चौड़ीकरण व डामरीकरण कार्य के लिए 16 करोड़ स्वीकृत किए है।

जिसका आज नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने विधि विधान से कार्य का शिलान्यास किया गया तथा कहा ग्रामीण सड़कों के सुधार के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

वही बाबते चले कि बेतालघाट विकासखंड के डोलकोट पंगकटारा खलाड़ मोटर मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण के लिए सरकार ने 4 करोड़ तथा रीखोली ग्राम सभा तक मार्ग के उपग्रेशन के लिए तक 12 करोड़ रुपये से कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस दौरान कार्यक्रम में सरिता आर्य मंडल अध्यक्ष गरमपानी सोबन सिंह, मंडल अध्यक्ष बेतालघाट नंदी खुल्बे, गोविंद नेगी, भगवत सिंह, नरेंद्र बिष्ट, रमेश सुयाल, विनोद ढौंडियाल, प्रताप बोहरा, लाभांशू पिनारी, भगवत सिंह बोरा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad