अल्मोड़ा। जिले में तेंदुए की दहशत बरकरार है चौखुटिया तहसील के गांव मोहणा में तेंदुए ने गौशाला का दरवाजा तोड़कर दो गायों को निवाला बनाया। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत में गौशाला का दरवाजा तोड़कर दो गायों को मार डाला इस संबंध में पशुपालक कमला देवी का कहना है कि वन विभाग को कार्यवाही करनी चाहिए। कमला देवी अपनी गायों को सुरेश देवतला के गौशाला में बांधती थी, देर रात तेंदूए ने गौशाला का दरवाजा तोड़कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया जैसे ही इसकी सूचना मिली सुबह ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को भी सूचित किया। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली तथा कर्मचारियों द्वारा उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है इसके साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है और मवेशियों के लिए सुरक्षा के इंतजाम करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad