लुकास टी वी एस मजदूर संघ पन्तनगर सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ का 22 वां दिन भी धरना प्रदर्शन श्रमविभाग में जारी है। धरना स्थल में हरीश चन्द्र ,पंकज कुमार सिंह आदि साथी मौजूद रहे।

श्रम विभाग द्वारा रखी गई त्रिपक्षीय वार्ता दिनांक 29/11/2023 को सहायक श्रमायुक्त मौजूद न रहने के कारण संगठन को त्रिपक्षीय वार्ता की कोई तिथि नहीं दी गई कम्पनी प्रबन्धन के द्वारा आज की वार्ता की जानकारी मिली जिसमें श्रमविभाग की मिली भगत चल रही आगे इसी तरह का रवैया रहा तो श्रमविभाग के खिलाफ ही आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।

श्रमविभाग के इशारे पर संगठन के सदस्यों का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसमें घरेलू जांच करना, छुट्टी न देना व आउट पास तक नहीं दिया जा रहा है।

Advertisement