खैरना: खैरना चौराहे पर स्थित राखी ज्वेलर्स के समीप एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से चोटिल होने से बाल-बाल बच गईं। जानकारी के अनुसार, बजेड़ी निवासी हंसी देवी (पत्नी पान सिंह डर्मवाल) सड़क पार कर रही थीं, तभी अचानक एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
बाइक सवार योगेश आर्या, जो गौलापार से मोना एक शादी समारोह में जा रहे थे, भी इस घटना में अनियंत्रित हो गए।दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद गर्मपानी-खैरना व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जलाल ने तत्परता दिखाई और बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया।
उन्होंने एक स्थानीय निजी टैक्सी चालक के सहयोग से घायल महिला और युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। स्थानीय लोगों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष और टैक्सी चालक की इस मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

















