प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की प्रांतीय सलाहकार समिति की बैठक हल्द्वानी में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार और उसे और अधिक मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न जिलों एवं मंडलों के प्रभारी तथा सह-प्रभारियों के नामों को स्वीकृति प्रदान की गई। संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा को अल्मोड़ा मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके साथ ही उन्हें रानीखेत एवं बागेश्वर जिलों का प्रभार भी सौंपा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, संगठन महामंत्री प्रकाश चंद मिश्रा, कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रमोद गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।आयोजित बैठक में प्रदेश के सभी 19 जिलों में सह-प्रभारियों की नियुक्ति करने तथा संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किए गए।

पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
मनोज अरोड़ा को मंडल प्रभारी का दायित्व मिलने पर अल्मोड़ा बागेश्वर और रानीखेत के जिले और नगर के पदाधिकारियों ने हर्ष जताया और बधाई दी।


जिलाध्यक्ष सुशील साह भैरव गोस्वामी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा जी को दायित्व देने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया। मनोज अरोड़ा को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर अनेक संगठनों ने बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad