( प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लैफ्टिननेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।)
बनबसा मिलिट्री स्टेशन के तत्वाधान में 09 अप्रैल 2026 को खटीमा में पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए एक मेगा सैनिक सम्मान समारोह और सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन आयोजित किया गया।
इस रैली में उधम सिंह नगर और चंपावत जिलों के 2500 से अधिक पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों ने भाग लिया। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि थे और लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जीओसी-इन-सी, मध्य कमान के साथ अन्य नागरिक/रक्षा गणमान्य व्यक्ति भी पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के साथ बातचीत करने के लिए विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
रैली का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और हमारे वीर सैनिकों की विधवाओं तक पहुंचना और उन्हें सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए शुरू की गयीं विभिन्न सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना था । कार्यक्रम का एक और मुख्य आकर्षण पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए विशाल सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन था। कैंटीन का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने हमारे सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान और समर्पण पर गहरा महत्त्व दिया, जिसके माध्यम से वो राष्ट्र निर्माण में सहायता कर रहे हैं और हमारे देश को आत्मनिर्भर बनने के लिए सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने सूर्या कमान द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को प्रदान किये जाने वाली विभिन्न योजनाओं और दी जाने वाली सहायता पर भी विशेष बल दिया।
इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान उन्होंने सेवा निवृत्त सैनिकों के साथ भारतीय सेना की एकजुटता का संकल्प लिया और सभा को आश्वासन दिया कि सरकार और सेना उनकी जरुरतों के प्रति संवेदनशील है और यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी कि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों/विधवाओं और उनके परिवारों की अच्छी देखभाल और देख रेख की जाये।

















