औषधि निरीक्षक पूजा जोशी जनपद अल्मोड़ा में आमजन के स्वास्थ्य एवं सार्वजनिक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) अल्मोड़ा द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।


निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्मों के अभिलेखों, औषधियों के भंडारण, क्रय-विक्रय विवरण, लाइसेंस संबंधी अभिलेखों एवं औषधियों की गुणवत्ता से संबंधित मानकों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के समय कुछ प्रतिष्ठानों में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की एक फर्म के औषधि लाइसेंस को निलंबित किए जाने की संस्तुति की गई है।

इसके अतिरिक्त दो फर्मों की बिक्री एवं क्रय गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की संभावित स्वास्थ्य संबंधी जोखिम की स्थिति उत्पन्न न हो सके।
निरीक्षण दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad