(नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने के दिए निर्देश।)
अल्मोड़ा,/थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सल्ट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में पुलिस टीम द्वारा ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखने तथा नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, संदिग्ध व्यक्तियों एवं बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल थाना पुलिस को उपलब्ध कराने को कहा गया।इसके अतिरिक्त ग्राम प्रहरियों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा एवं नशे के दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें ग्रामीणों को भी इन विषयों के प्रति जागरूक करने तथा नशे के अवैध कारोबार से संबंधित सूचनाएं मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर देने हेतु प्रेरित किया गया।
सल्ट पुलिस द्वारा ग्राम प्रहरियों से पुलिस एवं आमजन के बीच समन्वय बनाए रखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।






















