( जाने-माने हृदयरोग विशेषज्ञ ओ० पी० यादव, वरिष्ठ सर्जन के० पी० कुनियाल,सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दूरस्थ क्षेत्र में अपनी सेवायें दी)

​उत्तरायण फाउंडेशन और नेशनल हार्ट इंस्टिट्यूट की ओर से आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक निशुल्क हेल्थ कैंप (स्वास्थ्य शिविर) का आयोजन किया गया। उत्तरायण अस्पताल के तत्वावधान में लगाए गए इस शिविर में क्षेत्र के 140 लोगों ने पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया और विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श लिया।
​इस स्वास्थ्य शिविर में कई जाने-माने विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। शिविर में मुख्य रूप से वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी यादव, वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ. केपी कुनियाल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मृणाल यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. उषा यादव और योग एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. ज्योत्सना कुनियाल ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों ने मरीजों का चेकअप कर उन्हें उचित दवाइयों और जीवनशैली में बदलाव को लेकर जरूरी सलाह दी।
​उत्तरायण फाउंडेशन के सचिव महिपाल सिंह पिलख्वाल ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप में जनरल सर्जरी, हृदय रोग की जांच व सलाह, आंखों (नेत्र रोग) की जांच एवं परामर्श के साथ-साथ योग और आयुर्वेद से जुड़े मार्गदर्शन भी दिए गए।
​इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से दिनेश पिलख्वाल, चंदन पिलख्वाल,राग यादव, जगदीश पांडे, ममता मेहरा, हयात भाकुनी और राजेंद्र सिंह भोज ने सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS Ad