( उप जिलाधिकारी सदर अल्मोड़ा को सौंपा ज्ञापन)
अल्मोड़ा के करबला क्षेत्र में 400 नाली से अधिक विशाल भूमि एक समुदाय को दे दी गई है, किन परिस्थितियों में यह भूमि दी गयी ? की जांच की आवाज सालों बाद बुलंद हुयी, पूरे मामले की प्रमाणिकता और जांच के लिए राष्ट्रीय सेवा संघ ने जिलाधिकारी अलमोडा़ को उप जिलाधिकारी सदर अल्मोड़ा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है।
साथ ही ज्ञात हुआ प्रकरण की पूर्ण जानकारी हेतु सूचना अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत प्रार्थना पत्र भी दिया गया है। मामले यह बात भी उठायी गयी है किअगर यह वैधानिक रूप से भूमि दी भी गई है तो क्या उस समय उक्त समुदाय की जनसंख्या वहां पर इतनी थी कि 400 नाली जमीन देनी पड़ी , क्या इतनी बड़ी भूमि हिंदुओं को आज तक कहीं मिली है देवभूमि में ?
राष्ट्रीय सेवा संघ ने सोशल मिडिया में बयान जारी कर कहा है यह संघर्ष देवभूमि वासियों को राष्ट्रीय सेवा संघ के साथ मिलकर करना पड़ेगा अपने अधिकार के लिए लड़ना ही होगा अब यह अन्याय व भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

















