( हर मुद्दे पर अधिकारियों से विचार विमर्श किया, आवश्यक निर्देश दिए।)


विगत सप्ताह वीक एंड में विश्व प्रसिद्ध नीब करोरी महाराज के श्री कैंची धाम मंदिर में हुयी अव्यवस्था और भक्तजनों व क्षेत्र की जनता को हुई परेशानी को लेकर मिडिया और मौके पर स्थित की खबरों का कुमाऊं कमिश्नर व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गंभीरता से लिया है,तथा तुरंत अधिकारियों के साथ बैठक ली। हर मुद्दे पर विचार विमर्श हुआ।


बैठक के बाद दीपक रावत मिडिया से रूबरू हुए और जानकारी दी।
लिये गये निर्णयों में मुनाफाखोरी पर नियंत्रण, होटल किराये में मनमानी वसूली, अनियंत्रित यातायात, दो पहिया वाहन पर नियंत्रण आदि प्रमुख रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad