( नैनीताल बैंक लि० के प्रबंधन निर्देशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार लाल द्वारा लोकार्पण कर कहा भविष्य में भी नैनीताल बैंक पार्क की देखभाल में सहयोग करेगा।मेयर अजय वर्मा समारोह के साक्षी रहे)
नैनीताल बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार लाल द्वारा माल रोड अलमोडा़ में स्थित भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क, में ₹2.47 लाख की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण/विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय वर्मा, महापौर, नगर निगम अल्मोड़ा भी उपस्थित रहे। सुशील कुमार लाल ने जानकारी दी कि नैनीताल बैंक सामाजिक दायित्व (CSR) गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है।
उन्होंने कहा कि बैंक उत्तराखंड के समग्र विकास में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु प्रतिबद्ध है तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में भी सक्रिय सहभागिता कर रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि बैंक भविष्य में भी निरंतर ऐसे प्रयास करता रहेगा, जिससे समाज एवं राज्य के विकास में सार्थक योगदान दिया जा सके। उल्लेखनीय है नैनीताल बैंक की स्थापना में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का अविस्मरणीय योगदान रहा।
महापौर श्री अजय वर्मा ने इस अवसर पर श्री सुशील कुमार लाल का अभिनंदन करते हुए नैनीताल बैंक लिमिटेड के प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा बैंक की सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम अल्मोड़ा, बैंक के व्यवसाय को बढ़ाने हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
इस अवसर पर अल्मोड़ा नगर के गणमान्य नागरिक, बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिगंबर कठैत, एल.आर. साह रोड शाखा के शाखा प्रबंधक श प्रकाश पुजारी, लोअर माल रोड शाखा के शाखा प्रबंधक नवीन चुफाल, चंद्रशेखर तिवारी, लक्ष्य मिश्रा, तोले सिंह बिष्ट, आशीष रावत, अभिषेक पंत सहित अन्य बैंक कर्मी उपस्थित रहे।
अंत में वंदना सुयाल द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

















