( देश की जानी-मानी महिलाओं ने शिरकत कर आयोजन को भव्य रूप दिया)
महिला काव्य मंच का अष्टम् अंतरराष्ट्रीय वार्षिकोत्सव, अजंता पार्टी हॉल, गोरेगांव वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र में 21 दिसंबर को महाराष्ट्र इकाई के संयोजन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। संस्थापक आदरणीय श्री नरेश नाज़ के मार्गदर्शन, मुख्य अतिथि डॉ.नीतू सिंह राय वैश्विक अध्यक्ष मकाम की उपस्थिति , डाॅ रचना निगम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र प्रभारी की अध्यक्षता एवं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्णा शर्मा अध्यक्ष पिट्सबर्ग,अमेरिका एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंजू रुस्तगी राष्ट्रीय महासचिव मकाम , वरिष्ठ लेखक विवेक अग्रवाल ,वरिष्ठ पत्रकार अवनीन्द्र आशुतोष की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। सफल कार्यक्रम का सुंदर संयोजन मकाम महाराष्ट्र ईकाई की अध्यक्ष अलका अग्रवाल सिग्तिया , उपाध्यक्ष रीमा दीवान चड्ढा (नागपुर) एवं महासचिव अन्नपूर्णा गुप्ता एवं संचालन अनिता विजयवर्गीय एवं पल्लवी मेहता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मकाम की वैश्विक अध्यक्ष डॉ. नीतू सिंह राय और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में देश,विदेश की विभिन्न इकाइयों की अध्यक्षों और साहित्यकारों ने हिस्सा लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।
इसके पश्चात पल्लवी रानी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
नौ प्रमुख पुस्तकों का हुआ विमोचन
विशेष अतिथियों के स्वागत सत्कार के बाद मकाम की लेखिकाओं द्वारा 2025 में रचित विभिन्न पुस्तकों का भव्य विमोचन किया गया। साहित्य जगत को नई दिशा देने वाली इन पुस्तकों में शामिल हैं:
डॉ. रचना निगम (संपादक) व कुमुद वर्मा (सह-संपादक): महिला काव्य मंच के कवयित्रियों की साझा पुस्तक लेखनी की धूप
डॉ. नीतू सिंह राय: इतिहास और भविष्य के बीच खड़ा वर्तमान
डॉ. अलका अग्रवाल सिगतिया: # मीरा_कूल
डॉ. अलका अग्रवाल सिगतिया एवं विवेक अग्रवाल – अदृश्य
सत्यभामा सिंह-माटी के गीत
भगवती मित्तल-दिल के पन्नों से
आभा गोयनका- अनुभूति
डॉ. सुजाता उदेशी- रूहानी पंक्तियां
मनीषा श्रेयसी-इसलिए कविताएं लिखती हूं।
पुस्तकों के विमोचन के उपरांत संस्थापक श्री नरेश नाज द्वारा लिखित ‘मकाम’ के ध्येय गीत की सामूहिक प्रस्तुति- प्रज्ञा मिश्रा, बीजल जगड़, चंदा देवपुरा, अनीता विजयवर्गीय, पल्लवी रानी, कामिनी अग्रवाल और आभा गोयनका ने दी। एक से बढ़कर एक रचनाओं और कवियित्रियों के जोश ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र इकाई की पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अलावा अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने वाली प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रदेश प्रतिनिधियों के नाम इस प्रकार हैं: मोना बग्गा (प्रदेश अध्यक्ष झारखंड), डॉ .पुष्पलता जोशी ‘पुष्पांजलि ‘ (प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड ), पूर्णिमा केरकर,(प्रांतीय अध्यक्ष, गोवा)
अर्चना मिश्रा (महासचिव, झारखंड),
दीक्षा जोशी (उपाध्यक्ष
नैनीताल) , कुमुद वर्मा(जिला अध्यक्ष, अहमदाबाद, गुजरात), शुभदा च्यारी (सचिव,गोवा)
कार्यक्रम के अंत में हर वर्ष की तरह इस बार भी महिला काव्य मंच सम्मान की घोषणा वैश्विक अध्यक्ष डॉ. नीतू सिंह राय द्वारा किया गया।
महिला काव्य मंच संस्थापक सम्मान – 2025
राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी पूर्वोत्तर राज्य
मालविका रायमेधी दास “मेधा” को दिया गया। महिला काव्य मंच – सर्वोत्तम प्रदेश इकाई सम्मान 2024 महाराष्ट्र एवं मेघालय को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रीमा दिवान चड्ढा के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

















