( धारा बल्लभ पांडेय की पुस्तकों और कलैंडर की मुख्य मंत्री ने सराहना की)

उत्तराखंड साहित्यकारों के सम्मान में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी उत्तराखंड सरकार द्वारा साहित्य, समाज एवं समसामयिक विषयों पर आत्मीय संवाद के लिए “लेखकों से संवाद” कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास कैंप कार्यालय देहरादून में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने
उपस्थितसाहित्यकारों से व्यक्तिगत मिलकर उन्हें साल ओढा कर सम्मानित करते हुए व्यक्तिगत संवाद किया गया। तदुपरांत ग्रुप में चर्चा परिचर्चा के दौरान विभिन्न समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर डॉ0 धाराबल्लभ पांडेय ने अपना साडे 22000 वर्षीय कैलेंडर एवं विभिन्न पुस्तक भी मुख्यमंत्री जी को भेंट की। बाद में दो प्रकाशित पुस्तकें पतंजलि के अष्टांग योग का समीक्षात्मक अध्ययन एवं योग के प्रवर्तक महर्षि एवं योगाचार्य पुस्तकों और कलेंडर कीमुख्यमंत्री द्वारा साहित्य की इस अथक सेवा के लिए लेखक की सराहना की गई । इस मौके पर 70साहित्यकार उपस्थित रहे। मुख्य मंत्री द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर विदाई की।

















